खेसरहा: अंबेडकर जयंती को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक, नई परंपरा डालने पर रहेगी पाबंदी

खेसरहा

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से आज गुरुवार को थाना खेसरहा परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से आज गुरुवार को थाना खेसरहा परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों और जुलूस आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में यह बैठक संपन्न हुई। पुलिस प्रशासन का मुख्य जोर त्यौहार के दौरान आपसी भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर रहा।

गोष्ठी के दौरान थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने अंबेडकर जयंती पर जुलूस निकालने वाले आयोजकों और डीजे धारकों को शासन की गाइडलाइंस से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी।

निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकाला जाएगा।

डीजे पर बजाए जाने वाले गानों और उसकी ध्वनि की तीव्रता शासन द्वारा तय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों और धर्म गुरुओं से संवाद करते हुए अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति का माहौल बनाए रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन त्यौहार के दौरान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेगा ताकि असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैला सकें।इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रधान, संभ्रांत नागरिक और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.