महराजगंज : धानी बाजार में व्यापारिक एकता और व्यापारियों के हितों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापार मंडल का गठन,बलराम अग्रहरी अध्यक्ष, अभिषेक अग्रहरी महामंत्री

महराजगंज

जनपद महराजगंज के धानी बाजार में व्यापारियों के बीच तालमेल एवं एकता कायम रखने के दृष्टिगत व्यापार मंडल का गठन किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के धानी बाजार में बृहस्पतिवार को व्यापारिक एकता और व्यापारियों के हितों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान संगठन की कमान बलराम अग्रहरी को नगर अध्यक्ष और अभिषेक अग्रहरी को महामंत्री के रूप में सौंपी गई।

प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, बाजार व्यवस्था और संगठन की भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से नई टीम का गठन किया गया, जिसमें—
नगर अध्यक्ष: बलराम अग्रहरी
महामंत्री: अभिषेक अग्रहरी
उपाध्यक्ष: सुनील, शिवशंकर, दीपक अग्रहरी, बैजनाथ, संतोष कुमार अग्रहरी
मंत्री : धीरज अग्रहरी, अभिषेक, प्रमोद, रितेश गुप्ता
कोषाध्यक्ष: पंकज अग्रहरी
संगठन मंत्री: पंकज अग्रहरी (राजू)
आय-व्यय मंत्री : राज वर्मा
मीडिया प्रभारी: शनिदेव, अमित अग्रहरी
संयुक्त मंत्री: आलोक अग्रहरी, दारा वर्मा
प्रचार मंत्री: मनोज सैनी, विंध्याचल, मनोज वर्मा, अरुण पासवान

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष बलराम अग्रहरी ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बाजार की समस्याओं के समाधान और व्यापारियों की आवाज को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

नवनियुक्त महामंत्री अभिषेक अग्रहरी ने स्पष्ट कहा कि व्यापारियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। वहीं, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरी ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। इससे क्षेत्र के व्यापारियों की आवाज अब शासन-प्रशासन तक और प्रभावी तरीके से पहुंचेगी।

जिलाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि धानी बाजार की नई टीम व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद अन्य सदस्यों ने भी अपने विचारों को सभी के साथ साझा किया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.