बलरामपुर: गौरा चौराहा पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत गौरा चौराहा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत गौरा चौराहा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जारी विशेष अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी की गई।

थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त छोटू पुत्र रामखेलावन (निवासी ग्राम जानकीनगर) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 115(2) BNS और 3/4 दहेज निषेध अधिनियम D.P. Act के तहत वारंट लंबित था।

इनकी रही मुख्य भूमिका

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव, मुख्य आरक्षी पप्पू यादव और आरक्षी अमन कुमार की टीम ने आरोपी को उसके निवास स्थान के पास से दबोचा। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.