बलिया: अमर शहीद मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दुबहर

बलिया जनपद के 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडेय के 169वें बलिदान दिवस के अवसर पर आज बुधवार को जनपद में श्रद्धा का माहौल रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडेय के 169वें बलिदान दिवस के अवसर पर आज बुधवार को जनपद में श्रद्धा का माहौल रहा। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने उनके पैतृक गांव नगवा स्थित शहीद स्मारक परिसर पहुंचकर महान क्रांतिकारी को नमन किया और उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि मंगल पांडेय का बलिदान समस्त राष्ट्र के लिए एक प्रेरणापुंज है। उन्होंने कहा कि उनकी वीरता और शहादत आज भी देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की नई ऊर्जा का संचार करती है। इस अवसर पर रेड क्रॉस के सदस्यों ने उनके आदर्शों पर चलने और जन सेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहने का सामूहिक संकल्प लिया।

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से केके पाठक, डॉ.पंकज ओझा, रणजीत सिंह, आशुतोष राय, बब्बन विद्यार्थी, रवि तिवारी, नितेश पाठक, बच्चन जी प्रसाद, हरिशंकर पाठक, रामजी गिरी आदि लोग मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मंगल पांडेय के जयघोष किए। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महापुरुषों के इतिहास को समझें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.