महराजगंज: धानी में स्कूल चलो अभियान का भव्य आगाज; मेधावी छात्र पुरस्कृत और सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई विदाई

धानी

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बेलसड में आज बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ और ‘बाल वाटिका नवारंभ उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बेलसड में आज बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ और ‘बाल वाटिका नवारंभ उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल शिक्षा की अलख जगाई गई, बल्कि मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

मुख्य अतिथियों ने किया शुभारंभ

प्रातः 9:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी धानी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छट्ठू सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र त्रिपाठी रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव कुमार ने किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे देख उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया।

वार्षिकोत्सव व नवारंभ: नए शैक्षणिक सत्र का स्वागत करते हुए वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

अंक पत्र वितरण: कक्षा 8 उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को अंक पत्र प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।

बाल वाटिका उत्सव: छोटे बच्चों के लिए नवारंभ उत्सव के तहत नामांकन प्रक्रिया को उत्सव के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम का एक भावुक क्षण वह रहा जब विद्यालय परिवार से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षा मित्र घनश्याम चौहान को विदाई दी गई। शिक्षकों और छात्रों ने उन्हें उपहार व स्मृति चिह्न भेंट कर उनके योगदान को सराहा और भावभीनी विदाई दी।

जागरूकता रैली और उत्सव के दौरान एआरपी आलोक मणि त्रिपाठी, जय प्रकाश मिश्र, सतीश मणि त्रिपाठी, महेंद्र गुप्ता, संतोष सिंह और रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.