शोहरतगढ़
सिद्धार्थनगर जनपद के स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लोअर हॉल में बुधवार को स्पिक मैके भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय श्रृंखला के अंतर्गत एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लोअर हॉल में बुधवार को स्पिक मैके भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय श्रृंखला के अंतर्गत एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित पुष्पराज कोष्टी ने अपनी जादुई प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
डागर ध्रुपद परंपरा के वरिष्ठ साधक पंडित पुष्पराज कोष्टी ने अपराह्न 1:00 बजे अपनी प्रस्तुति शुरू की। उन्होंने सबसे पहले राग ‘वृंदावनी सारंग’ में अलाप प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक शांति से भर दिया। इसके पश्चात उन्होंने चौताल में ‘गत’ का वादन किया, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। पंडित जी सुरबहार और सितार के विश्वविख्यात प्रतिपादक माने जाते हैं।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि और अन्य आगंतुकों का स्वागत मोमेंटो प्रदान कर और बैच लगाकर किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. ए.के. सिंह ने किया।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. अरविन्द कुमार सिंह ने कहा
शास्त्रीय संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग है। यह जीवन में अनुशासन लाता है और मानसिक तनाव को दूर करने का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को इसे अपनाकर अपने जीवन को संतुलित और सुखद बनाना चाहिए।
इस सांस्कृतिक संध्या में स्पिक मैके की संयोजक श्रीमती शैफाली, पंडित विवेकानंद जी, महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, मुख्य नियन्ता मेजर मुकेश कुमार, डॉ. अमित सिंह, डॉ. राम किशोर सिंह, डॉ. तुषार रंजन, डॉ. एस.एन. दास, डॉ. शिष्टपाल सिंह, जयराम, रमेश कुमार, डॉ. अखिलेश शर्मा, पंकज सिंह, रत्नेश सोनी, अश्वनी सिंह और रवि वर्मा सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहनता और सौंदर्य को समझने का एक अनूठा अवसर सिद्ध हुआ।
सिद्धार्थनगर: प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की पिटाई पर भड़के परिजन, अध्यापिका पर लगा गंभीर आरोप
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 8, 2026























