सिद्धार्थनगर: जनपद न्यायालय परिसर में दुकानों और वाहन स्टैंड के लिए 16 अप्रैल को होगी नीलामी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न दुकानों और वाहन स्टैंड के संचालन के लिए नीलामी की तिथि घोषित कर दी गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न दुकानों और वाहन स्टैंड के संचालन के लिए नीलामी की तिथि घोषित कर दी गई है। यह प्रक्रिया जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में 16 अप्रैल को संपन्न होगी।

नीलामी समिति के अध्यक्ष एवं विशेष न्यायाधीश (SC/ST एक्ट) मनोज कुमार तिवारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नीलामी की प्रक्रिया दीवानी न्यायालय मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में दोपहर 01:30 बजे शुरू होगी।

न्यायालय परिसर में कुल पांच महत्वपूर्ण सुविधाओं के संचालन हेतु बोली लगाई जाएगी

  • कैंटीन का संचालन।
  • फोटो कॉपी व फोटोग्राफी (दुकान संख्या-01)।
  • जनरल स्टोर एवं बेकरी की दुकान।
  • पान की दुकान।
  • वाहन स्टैंड का ठेका।

मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पूरी नीलामी प्रक्रिया को अत्यंत पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागियों को नीलामी में शामिल होने के लिए निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सभी प्रतिभागियों को नीलामी समिति द्वारा तय की गई शर्तों और नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

नीलामी समिति के अध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय परिसर में इन सेवाओं के लिए योग्य और कुशल संचालकों का चयन बहुत महत्वपूर्ण है। इससे परिसर में आने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकेंगी। अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए इस सूचना को सार्वजनिक किया गया है ताकि सभी पात्र व्यक्तियों को समान अवसर मिल सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.