सिद्धार्थनगर: जोगिया में भीषण अग्निकांड, जलकर राख हुई मिठाई की दुकान,परिवार के सामने आजीविका का संकट

जोगिया

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया क्षेत्र अंतर्गत कटहना चौराहे पर बुधवार तड़के भीषण आग लगने से एक गरीब परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन खाक हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया क्षेत्र अंतर्गत कटहना चौराहे पर बुधवार तड़के भीषण आग लगने से एक गरीब परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन खाक हो गया। अचानक हुई इस घटना में लव कुश मोदनवाल की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 3:00 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। उस समय सन्नाटा होने के कारण किसी को घटना की भनक नहीं लगी। जब आग की लपटें विकराल हुईं, तब लव कुश मोदनवाल को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने मौके पर पहुँचकर शोर मचाया और ग्रामीणों को इकट्ठा किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

भोर होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़ित लव कुश मोदनवाल का परिवार इसी दुकान के भरोसे अपना जीवनयापन करता था। आय का कोई अन्य स्रोत न होने के कारण अब परिवार के सामने रोजी-रोटी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। घटना के समय समाजसेवी सतीश चौबे, करिया विश्वकर्मा और सचिंद्रनाथ मिश्रा सहित अनेक ग्रामीण पीड़ित को ढांढस बंधाते नजर आए।

घटना के संबंध में राजस्व निरीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन दिए जाने पर राजस्व टीम द्वारा क्षति का आकलन किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

वहीं, जोगिया थाने के उपनिरीक्षक अवधेश यादव ने बताया कि फिलहाल थाने में आग लगने की कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि पीड़ित द्वारा तहरीर दी जाती है, तो मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.