गोरखपुर : तेज़ रफ़्तार बस ट्रेलर से टकराई,बस के उड़े परखच्चे, जानें पूरा घटनाक्रम

गोरखपुर 

गोरखपुर जनपद के चोरी क्षेत्र से जबरदस्त सड़क हादसे की खबर आई है। घटनाक्रम इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरातफरी मच गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर से देवरिया जा रहे तेज रफ्तार बस बुधवार की सुबह ट्रेलर से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, यह घटना चोरी क्षेत्र के डुमरी खुर्द में बुधवार को हुआ। जब एक तेज अनुबंधित बस ने सड़क किनारे गिट्टी लदी ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दिया। बस में करीब 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। घटना के बाद देखते देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोग इसका फोटो वीडियो बनाते रहे।इस दुर्घटना में आगे बैठी सरोज जो एक टीचर हैं, उनके साथ लगभग 6 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सरोज को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें लगीं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और राहत कार्य शुरू किया। सरैया निवासी सागर मोदनवाल ने घायल शिक्षिका को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया। बाकी यात्री को गंभीर चोट न लगने से वो अपने घर चले गए। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर बस खड़ी रहने से यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया।

पुलिस ने बस और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद लोगों में चर्चा रही कि बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार यात्री भी अनहोनी का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.