बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत दौलतपुर के अंतर्गत बदायूं हाईवे पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत दौलतपुर के अंतर्गत बदायूं हाईवे पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर मारने के बाद चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया।
घायल की पहचान और घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार 35 वर्ष, पुत्र तेजपाल सिंह मूल रूप से रहमापुर के रहने वाले हैं और दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। जब वे दौलतपुर के निकट हाईवे पर डिवाइडर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अनिल कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 112 नंबर पर सूचना दी और सरकारी एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। एंबुलेंस की मदद से घायल राहुल कुमार को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
ग्रामीणों की मांग
इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने हाईवे पर बेलगाम दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की पुरजोर मांग की है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026













