पिकअप और बाइक की टक्कर: जीजा-साला गंभीर रूप से घायल, पिकअप चालक फरार

मऊ

मऊ जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार साले और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार साले और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे जीजा

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र स्थित पलहीपुर डगरहा निवासी सुनील चौहान (पुत्र रामकिशन चौहान) के यहां मैयत अंतिम संस्कार कार्यक्रम थी। इसमें शामिल होने के लिए उनके जीजा समीर चौहान पुत्र सीताराम चौहान, निवासी मुगलसराय अपनी ससुराल आए हुए थे।

आमने-सामने की टक्कर

मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों साले और जीजा एक ही बाइक पर सवार होकर कुछ आवश्यक सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे। वापस लौटते समय ब्रह्मस्थान थाना मरदह, जनपद गाजीपुर के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल में चल रहा इलाज

इस भीषण टक्कर में बाइक सवार साले सुनील चौहान और जीजा समीर चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत मऊ जनपद के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, साले सुनील चौहान की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.