मऊ

मऊ जनपद के मधुबन तहसील में मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन तहसील में मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने जमकर नारेबाजी की और आवंटित अतिरिक्त हल्का का चार्ज वापस करते हुए निर्णय लिया कि अब वे केवल अपने मूल हल्का का ही कार्य करेंगे।
प्रमुख मांगें और चेतावनी
लेखपाल संघ ने बीते शनिवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर 2 अगस्त 2026 के कार्यवृत्त पर प्रभावी कार्रवाई न होने पर 22 सितंबर से कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी थी। चेतावनियों के बावजूद मांगें पूरी न होने पर लेखपालों ने यह सख्त कदम उठाया है। उनकी मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:
अंतर्मंडलीय ट्रांसफर: वर्ष 2018 के शासनादेश के बावजूद करीब 8 साल से रुकी अंतर्मंडलीय ट्रांसफर प्रक्रिया के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाए।
पदोन्नति और परीक्षा परिणाम: लेखपाल चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची तत्काल जारी की जाए और वर्ष 2024 में नियुक्त नए लेखपालों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएं।
भत्ते बढ़ाना: महंगाई को देखते हुए स्टेशनरी भत्ता 500 रुपये, मोटरसाइकिल/वाहन भत्ता 1,500 रुपये और विशेष भत्ता 1,000 रुपये प्रतिमाह किया जाए। इसके साथ ही भूलेख कार्यालयों से जुड़े लेखपालों को उनके मूल कार्य पर वापस भेजा जाए।
रोस्टर का बहिष्कार ग्राम सचिवालयों में सुरक्षित कमरा, इंटरनेट और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण लेखपालों ने पंचायत सचिवालय रोस्टर का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
वेतन विसंगति व तकनीकी दर्जा प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे की वेतन विसंगति दूर करने और लेखपाल पद को ‘टेक्निकल पद’ घोषित कर लैपटॉप व मोबाइल जैसे तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई।
प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख लोग
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान तहसील अध्यक्ष शरद कुमार यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार गोंड, उप मंत्री सत्यम मल्ल, ऑडिटर नीरज चौधरी, प्रशांत राय, मनीष श्रीवास्तव, मनोज यादव और अभिषेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026












