बीबीपुर में खराब रास्ते को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन: दुर्गा पूजा जुलूस और स्कूली बच्चों की आवाजाही प्रभावित

मऊ

मऊ जनपद के घोसी ब्लॉक के बीबीपुर गांव के ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। दर्जनों की संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने बताया कि यह मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

मऊ जनपद के घोसी ब्लॉक के बीबीपुर गांव के ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। दर्जनों की संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने बताया कि यह मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

सांप-बिच्छू का डर और आवाजाही में बाधा

प्रदर्शन में शामिल सूबेदार, सर्वेश, विजय, रवि शंकर, दिलीप, मनोज, उर्मिला देवी, अनिल, नूर आलम और पाना देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ घनी झाड़ियां उग आई हैं। इस कारण रात के समय इस मार्ग से गुजरना पूरी तरह असुरक्षित हो गया है, जबकि दिन के वक्त भी जहरीले जीवों (सांप और बिच्छू) का भय बना रहता है।

धार्मिक आयोजन और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित

ग्रामीणों ने चिंता जताई कि इसी जर्जर रास्ते से बीबीपुर का प्रसिद्ध दुर्गा पूजा जुलूस भी निकलता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह मार्ग आगे चलकर नहर के रास्ते इटौरा खुर्द गांव को जोड़ता है और दोनों गांवों के बीच का मुख्य संपर्क मार्ग है। सड़क खराब होने के कारण स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने और मरीजों के लिए एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के समय पर पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.