महराजगंज: एसपी ने अधिवक्ताओं के साथ किया वाद-संवाद, बेहतर समन्वय और मजबूत कानून-व्यवस्था पर दिया जोर

महराजगंज

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस एवं अधिवक्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस एवं अधिवक्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। एसपी ने सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान मुख्य रूप से न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं सुगम बनाने पर जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि अधिवक्ता न्याय प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और पुलिस के साथ उनका सकारात्मक समन्वय जनहित में अत्यंत आवश्यक है। संवाद में पुलिस की कार्यप्रणाली और अधिवक्ताओं को आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

संवाद के दौरान अधिवक्ताओं ने स्थानीय कानून-व्यवस्था को सुधारने और न्यायिक कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि इन पर जल्द कदम उठाए जाएंगे।

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि पुलिस और बार एसोसिएशन के बीच इस प्रकार के संवाद भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि आपसी विश्वास बढ़े और जनता को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें अधिवक्ताओं का सहयोग अपेक्षित है।इस अवसर पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव और भारी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.