बुलंदशहर:डीपीबीएस कॉलेज में फ्रेशर एवं फेयरवेल की धूम. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, धर्मेंद्र और दिव्या बने मिस्टर व मिस फ्रेशर

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर के प्रतिष्ठित डीपीबीएस कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में बुधवार को बी.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा फ्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर के प्रतिष्ठित डीपीबीएस कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में बुधवार को बी.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा फ्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में जहाँ नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत हुआ, वहीं विदा हो रहे छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, कविता और नाटक की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय केवल किताबी शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने नए छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और विदा हो रहे छात्र-छात्राओं को जीवन की चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया:

मिस्टर फ्रेशर: धर्मेन्द्र शर्मा

मिस फ्रेशर: दिव्या

मिस्टर फेयरवेल: मधुर कुमार

मिस फेयरवेल: शाल्वी गौड़

विदाई ले रहे द्वितीय वर्ष के छात्रों ने महाविद्यालय में बिताए अपने अनुभवों को साझा किया और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुरानी यादों को याद कर भावुक नजर आए। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.एड. प्रथम वर्ष के छात्र धर्मेन्द्र शर्मा ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक देव स्वरूप गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.