सिद्धार्थनगर: मौसम ने बदली करवट, कटी फसल और बारिश की आशंका ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे अचानक बदले मौसम के मिजाज ने अन्नदाताओं की चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे अचानक बदले मौसम के मिजाज ने अन्नदाताओं की चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। रबी की फसल की कटाई और मड़ाई के पीक सीजन में आसमान में मंडराते बादलों और तेज हवाओं ने किसानों के सामने नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

क्षेत्र के किसान पहले ही आगजनी की घटनाओं से सहमे हुए हैं, जिसमें हाल के दिनों में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी है। अब कटाई के अंतिम दौर में मौसम का यह बिगड़ता स्वरूप किसानों के लिए किसी दोहरी मार से कम नहीं है। मंगलवार रात अचानक हुई हलचल और बारिश की आहट ने खेतों में काम कर रहे मजदूरों और गृहस्थों की नींद उड़ा दी है।

खेसरहा और आसपास के गांवों में अभी भी बड़ी संख्या में किसानों की फसल या तो खेतों में खड़ी है या फिर कटी हुई गट्ठरों के रूप में मड़ाई के इंतजार में पड़ी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बार-बार करवट ले रहा है। किसानों का कहना है कि यदि इस समय तेज बारिश या ओलावृष्टि होती है, तो उनकी साल भर की मेहनत पानी में मिल जाएगी और अनाज की गुणवत्ता भी खराब हो जाएगी।

 

 

 

Voice Of News 24 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.