महराजगंज: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए थे जख्मी

श्यामदेउरवा

महराजगंज जनपद के गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के निवासी रामसरेखा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह सड़क दुर्घटना बीते 1 अप्रैल को हुई थी। रामसरेखा गोरखपुर से चावल बेचकर अपने घर श्यामदेउरवा लौट रहे थे। जैसे ही वह पिपरालाला के पास पहुँचे, एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामसरेखा सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में भर्ती कराया गया। पिछले कई दिनों से वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे, लेकिन मंगलवार देर शाम उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

घटना के संबंध में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त होते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फरार वाहन की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.