बलिया पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

बलिया

बलिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत चितबड़ागाँव थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत चितबड़ागाँव थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण में चितबड़ागाँव पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक ओमनारायण पाठक ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर अभियुक्त सुकेस सिंह (20 वर्ष) को चितबड़ागाँव रेलवे क्रॉसिंग के पास से दोपहर करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त सुकेस सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, बिहार के जनपद पूर्णिया के थाना डगरूआ अंतर्गत ग्राम रजवैली का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वह मु.अ.सं. 160/2024 धारा 137(2) BNS के तहत वांछित था। पुलिस ने मामले से संबंधित अपहृता/पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था।

विवेचना के दौरान पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 65 बीएनएस (BNS) और 5J(2)/6 पाक्सो (POCSO) एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और नाबालिग के उत्पीड़न जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष चितबड़ागाँव बृजेश सिंह के नेतृत्व में की गई इस सफल कार्रवाई के बाद अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम अब मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटी है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.