बलिया: 6 से 15 अप्रैल तक चलेगा विशेष ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अभियान, डीएम ने दिए 100% लक्ष्य के निर्देश

बलिया

बलिया जनपद में किसानों की सहूलियत और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान को अब और गति दी जाएगी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में किसानों की सहूलियत और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान को अब और गति दी जाएगी। रविवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गंगा बहुउद्देशीय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष कैंप लगाकर इस कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथियों के भीतर कैंप आयोजित किए जाएं। इस अभियान की सघन निगरानी के लिए जनपद, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे, जहाँ से हर दो घंटे में प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। डीएम ने कहा कि लेखपाल, सफाई कर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री और कोटेदार आपसी समन्वय बनाकर अधिक से अधिक किसानों को कैंप तक लाना सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान डीएम ने लेखपालों को सख्त लहजे में कहा कि जिन किसानों के नाम खतौनी में गलत दर्ज हैं या अंश निर्धारण (हिस्सा) में कोई त्रुटि है, उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दस्तावेजी कमियों के कारण किसी भी किसान की रजिस्ट्री नहीं रुकनी चाहिए। विशेष रूप से उन गांवों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है जहाँ अब तक सबसे कम रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पहले से सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से अपील की कि वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें ताकि 15 अप्रैल तक ही निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया जा सके। उनका लक्ष्य इसी माह के भीतर जनपद में 100 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने का है।

समीक्षा बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी , खंड विकास अधिकारी, लेखपाल और कृषि विभाग के अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.