बुलंदशहर की बेटी गरिमा शर्मा ने रचा इतिहास: UPSC में 16वीं रैंक हासिल कर बनीं डिप्टी कलेक्टर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के होनहारों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बुलंदशहर के राधा नगर की रहने वाली गरिमा शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में देश भर में 16वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के होनहारों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बुलंदशहर के राधा नगर की रहने वाली गरिमा शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में देश भर में 16वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। गरिमा का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

गरिमा के पिता मनोज शर्मा राजस्व विभाग में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर गरिमा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में यह शानदार सफलता हासिल की है। गरिमा की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है।

जैसे ही गरिमा की सफलता की खबर राधा नगर पहुँची, पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने ढोल-नगाड़ों के साथ बेटी का भव्य स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। घर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।

पिता मनोज शर्मा ने अपनी बेटी की कामयाबी पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि गरिमा बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और उसका सपना देश की सेवा करना था। गरिमा की इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे बुलंदशहर जनपद का मान बढ़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गरिमा की यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.