गुलावठी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य पथ संचलन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने की पुष्प वर्षा

गुलावठी

बुलंदशहर जनपद मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को नगर गुलावठी में भव्य पथ संचलन निकाला गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को नगर गुलावठी में भव्य पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान स्वयंसेवकों के अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के जज्बे को देख पूरा नगर भगवामय नजर आया।

संघ का यह पथ संचलन स्थानीय रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ हुआ। यहाँ से शुरू होकर संचलन सैदपुर रोड, बिजली घर चौराहा, सराफा बाजार और शहीद स्मारक होते हुए पुनः रामलीला ग्राउंड पर पहुँचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन में भारी संख्या में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया, जो पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।

नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पथ संचलन का जोरदार स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। नगर के विभिन्न चौराहों और बाजारों में भी स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर संचलन का अभिनंदन किया।

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नगर इंचार्ज संजेश अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ रूट पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुए इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.