महराजगंज : पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को एसपी ने दी ब्रीफिंग,एक सशक्त, संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिस बल के निर्माण में प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है – एसपी शक्ति मोहन अवस्थी 

महराजगंज 

महराजगंज जनपद के नवागत पुलिस कप्तान शक्ति मोहन अवस्थी ने आज पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को ब्रीफिंग देते हुए उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने आज पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को ब्रीफिंग दी। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं पुलिस सेवा की मूल भावना पर विशेष जोर दिया। प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक सशक्त, संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिस बल के निर्माण में प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनता के प्रति सेवा भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आधुनिक तकनीकों के प्रयोग, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को व्यवहार में लाने पर बल देते हुए कहा कि यही उन्हें एक कुशल एवं प्रभावी पुलिसकर्मी बनाएगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.