बुलंदशहर में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न एवं हूटर पर चला पुलिस का हंटर, 72 वाहनों का कटा चालान

बुलंदशहर 

बुलंदशहर में ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी रुख़ अपनाते हुए मनमानी ढंग से गाड़ियों को चलाने वाले चालकों पर कहर बरपायी है। कुल 72 गाड़ियों का चालान काटकर कड़ी चेतावनी दी गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलन्दशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर के निर्देशानुसार जनपदीय पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न एवं हूटर की बढती प्रवृत्ति पर नियंत्रण हेतु तीन दिवसीय अभियान चलाकर की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

बीते 4 अप्रैल को को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार यातायात पुलिस एवं सीसी (क्रिटिकल कॉरिडोर) टीम द्वारा संयुक्त रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर, अनाधिकृत प्रेशर हार्न एवं हूटर की बढती प्रवृत्ति पर नियंत्रण हेतु दिनांक 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों, संवेदनशील मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई एवं बाइकों से मॉडिफाइड साइलेंसर व कार में लगे अनाधिकृत प्रेशर हार्न एवं हूटर हटवाये गये।

इसी क्रम में 3 और 4 अप्रैल के बीच यातायात पुलिस एवं सीसी टीम द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चला रहे कुल 50 वाहनों के साथ-साथ अनाधिकृत प्रेशर हार्न एवं हूटर लगाकर चला रहे कुल 22 वाहनों का चालान किया गया है। इस प्रकार कुल 72 वाहन स्वामी जो अपने वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर, अनाधिकृत प्रेशर हार्न एवं हूटर का प्रयोग कर रहे थे उनके विरृद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गयी है।

इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, ध्वनि प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों तथा मॉडिफाइड उपकरणों के उपयोग पर विधिक कार्यवाही के संबंध में जागरूक भी किया गया तथा आमजन से अपील की गयी कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध मॉडिफिकेशन, प्रेशर हार्न अथवा हूटर का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.