महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी निचलौल पुलिस 

निचलौल (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया है। हालांकि मृतक युवक की पहचान तो हो गई है, लेकिन मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिला महाराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रेगहिया पुल के पास एक 28 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

मृतक युवक की पहचान रमेश (उम्र 28 वर्ष) पुत्र बेलाश के रूप में हुई है,जो ग्राम सभा पिपरहवा के निवासी बताया जा रहा है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, आज रविवार सुबह 9 बजे के करीब रेगहिया पुल के पास गड्ढे में संदिग्ध अवस्था में एक शव पड़ा हुआ था। आस-पास के लोगों ने जब इस मंजर को देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में में जुट गई है।

Voice Of News 24