महराजगंज: आग के बाद अब आंधी का कहर; ठूठीबारी के राजाबरी में बिजली के पोल धराशायी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

ठूठीबारी

महराजगंज जनपद में कुदरत का दोहरा कहर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से आगजनी की घटनाओं से जूझ रहे क्षेत्र के लोगों पर अब तेज आंधी ने मुसीबत का पहाड़ तोड़ दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में कुदरत का दोहरा कहर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से आगजनी की घटनाओं से जूझ रहे क्षेत्र के लोगों पर अब तेज आंधी ने मुसीबत का पहाड़ तोड़ दिया है। रात आई भीषण आंधी और तेज हवाओं ने समूचे क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है।

सबसे ज्यादा असर ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजाबरी में देखने को मिला। यहां आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बिजली के भारी-भरकम खंभे बीच से टूटकर नीचे गिर गए। बिजली के हाई-वोल्टेज तार बीच सड़क पर गिरे पड़े हैं, जिससे राहगीरों और मवेशियों के लिए बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।: पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है, जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का दर्द छलक उठा है। उनका कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही भीषण गर्मी और आग लगने की घटनाओं से फसलों और संपत्तियों का भारी नुकसान हो रहा था। अब इस अचानक आई आंधी ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी है। कई जगहों पर बड़े पेड़ उखड़ गए हैं और छप्पर व टीन शेड उड़ गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग हरकत में आया है।क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने और तारों को जोड़ने के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। प्राथमिकता के आधार पर मुख्य लाइनों को ठीक किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।

तहसील प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि वे टूटे हुए बिजली के तारों और खंभों के पास न जाएं। किसी भी आपातकालीन स्थिति या तार गिरने की सूचना तत्काल संबंधित उपकेंद्र या कंट्रोल रूम को दें। प्राकृतिक आपदा की इस दोहरी मार से प्रभावित लोग अब सरकार और प्रशासन से मुआवजे और जल्द राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.