जहांगीराबाद
बुलंदशहर जनपद के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 10 माह की मासूम बच्ची के अपहरण की खबर सामने आई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 10 माह की मासूम बच्ची के अपहरण की खबर सामने आई। हालांकि, बुलंदशहर पुलिस की सक्रियता और घेराबंदी के चलते मात्र 2 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।
डायल-112 पर मिली थी सूचना
पुलिस के अनुसार, डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक बाइक पर सवार तीन युवक 10 माह की बच्ची को उठाकर ले गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कई टीमें गठित की गईं और संभावित रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई।
CCTV और तकनीकी निगरानी से मिली सफलता
थाना जहांगीराबाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगाला और आसपास के थानों व पड़ोसी जनपदों को भी अलर्ट जारी किया। पुलिस के भारी दबाव और जल्द घेराबंदी का परिणाम रहा कि मासूम बच्ची को मात्र 2 घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला गया।
पुलिस ने बाइक सवार तीनों युवकों की पहचान कर ली है, जो कस्बा जहांगीराबाद के ही निवासी हैं और बाल अपचारी बताए जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान प्रारंभिक जानकारी यह सामने आई है कि युवकों ने दावा किया कि उन्होंने गलतफहमी में बच्ची को अपने किसी परिचित के परिवार का सदस्य समझ लिया था और उसे अपने साथ ले गए थे।पुलिस इस दावे की गंभीरता से जांच कर रही है कि क्या यह वास्तव में गलतफहमी थी या इसके पीछे कोई और मंशा थी।
बच्ची की मां की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग (FIR) पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण के सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी ने जोगिया के मसिना में बीएचएनडी दिवस का लिया जायजा; स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने पहुंचेhttps://t.co/Z4AToNkcTU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 4, 2026























