महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB का बड़ा एक्शन, 75 एम्पुल प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

नौतनवा

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौतनवा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम को आज शनिवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौतनवा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम को आज शनिवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने घेराबंदी कर एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शंस के साथ दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नौतनवां के पर्यवेक्षण में पुलिस और SSB 66वीं वाहिनी की संयुक्त टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नौतनवा थाना क्षेत्र के अमलहवा पुल बैरियहवा के पास जाल बिछाया।

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका गया, जिसकी पहचान निहाल अहमद (उम्र 26 वर्ष), निवासी रूपनदेही (नेपाल) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 75 एम्पुल प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिनमें शामिल हैं

25 एम्पुल: सेरेजैक डायजेपाम इंजेक्शन आईपी

25 एम्पुल: बुप्रेनॉरफिन इंजेक्शन आईपी

25 एम्पुल: एबॉट प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड (फेनरगन)

इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (UP57F8600) और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

बरामदगी के आधार पर थाना नौतनवा में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 71/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी को रोकने के लिए नौतनवा पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर तालमेल की यह प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही। इस सफलता ने सीमा पार से होने वाले नशीली दवाओं के नेटवर्क को एक बड़ा झटका दिया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.