IPL 2026: अहमदाबाद के रण में भिड़ेंगे गुजरात और राजस्थान, क्या शुभमन के ‘टाइटंस’ रोक पाएंगे वैभव सूर्यवंशी का तूफान

स्पोर्ट्स डेस्क

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के डबल हेडर मुकाबले में आज शाम का मैच रोमांचक होने वाला है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में घरेलू टीम गुजरात टाइटंस का सामना शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स से होगा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के डबल हेडर मुकाबले में आज शाम का मैच रोमांचक होने वाला है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में घरेलू टीम गुजरात टाइटंस का सामना शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स से होगा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के डबल हेडर मुकाबले में आज शाम का मैच रोमांचक होने वाला है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में घरेलू टीम गुजरात टाइटंस का सामना शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स से होगा। जहाँ राजस्थान ने जीत के साथ आगाज़ किया है, वहीं गुजरात की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी।

वैभव सूर्यवंशी: गुजरात के लिए फिर बन सकते हैं काल

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें टिकी होंगी। पिछले सीजन में वैभव ने गुजरात के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़कर कोहराम मचा दिया था। राजस्थान की टीम इस बार नए कप्तान और नए कोच के साथ काफी संतुलित और कागजों पर मजबूत नजर आ रही है। यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी राजस्थान को एक खतरनाक बल्लेबाजी क्रम प्रदान करती है।

अहमदाबाद की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है।

बल्लेबाजी का स्वर्गकहा जाता पिछले सीजन में यहाँ पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन रहा था।

टॉस का महत्व: ओस का प्रभाव कम रहने की संभावना है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर एक विशाल स्कोर खड़ा करना चाहेगी। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन सेट होने के बाद बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल होगा।

हेड टू हेड: गुजरात का पलड़ा भारी

भले ही राजस्थान इस समय मजबूत दिख रही हो, लेकिन आंकड़ों की बाजी शुभमन गिल की टीम के हाथ में है।

अब तक दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में गुजरात ने 6 बार जीत दर्ज की है।

वहीं, राजस्थान की टीम केवल 2 बार ही गुजरात को मात देने में सफल रही है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा और मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

राजस्थान रॉयल्स

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा और नांद्रे बर्गर।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.