बिजनौर: हाईटेंशन लाइन के टूटे तार दे रहे मौत को दावत, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश

बिजनौर

बिजनौर जनपद के ग्राम पंचायत गौसपुर सराय डडुमबर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के ग्राम पंचायत गौसपुर सराय डडुमबर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ गौसपुर से सराय जाने वाले मुख्य मार्ग पर हाईटेंशन 11,000 वोल्ट लाइन के तार टूटकर सड़क किनारे पड़े हैं, जो राहगीरों के लिए काल बन सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं के कारण एक बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया था, वहीं दो अन्य पोल ओवरलोड गन्ने के ट्रक की टक्कर से टूट गए। कई दिन बीत जाने के बावजूद विद्युत विभाग ने न तो नए पोल लगाए हैं और न ही तारों की मरम्मत की है। इस लापरवाही के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप है और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

सड़क किनारे फैले इन तारों से स्कूली बच्चों और पशुओं के लिए चारा लेने जाने वाले किसानों की जान को हर वक्त खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। रात के अंधेरे में यहाँ कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने और जर्जर तारों को ठीक करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.