फर्रुखाबाद: थार गाड़ी ने ली बुजुर्ग महिला की जान, पोता पार्क कर रहा था गाड़ी, सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का खौफनाक मंजर

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक घर की खुशियाँ पल भर में मातम में बदल गईं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक घर की खुशियाँ पल भर में मातम में बदल गईं। थाना कादरी गेट क्षेत्र के मसैनी में एक थार गाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, परिवार का ही युवक घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी को अंदर आंगन में पार्क करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गाड़ी बैक करते समय अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संभवत अचानक बैक गियर दबने या पैर फिसलने के कारण गाड़ी तेज रफ्तार में पीछे की तरफ भागी।उस समय घर की बुजुर्ग महिला मुख्य गेट बंद कर रही थी। गाड़ी इतनी तेजी से पीछे आई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन थार ने उसे सीधे पीछे की दीवार और गेट के बीच कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना कादरी गेट पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। इस हादसे के बाद से पूरे मसैनी इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस पोते के हाथ से यह हादसा हुआ, उसका और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.