नजीबाबाद: स्कूली बच्चों ने रैली निकाल संचारी रोगों के प्रति किया जागरूक

नजीबाबाद

नजीबाबाद जनपद के मंडावली आंगनबाड़ी केंद्र के छात्र-छात्राओं ने संचारी रोगों से बचाव और स्वच्छता का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


नजीबाबाद जनपद के मंडावली आंगनबाड़ी केंद्र के छात्र-छात्राओं ने संचारी रोगों से बचाव और स्वच्छता का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर ग्रामीणों को डेंगू, हैजा और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों के प्रति सतर्क किया।

रैली के दौरान ‘स्वच्छता अपनाएं, बीमारी भगाएं’ के नारों से गांव को गुंजायमान किया गया। प्रधानाध्यापिका ताहिरा ने बताया कि बारिश के मौसम में गंदगी से संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बचाव के लिए जागरूकता अनिवार्य है। इस मौके पर आशा रेखा रानी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री मधुबाला सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.