गोरखपुर : पति और पुराने प्रेमी की जाल में उलझी महिला,मंदिर का परिसर और हाथ में गंगाजल तक की अंतिम यादें, जैसे ही महिला ने खोली मुंह तो आरोपी प्रेमी ने रेत दिया गला, जानें गोरखपुर के प्रेम-प्रसंग का खौफनाक वारदात 

गगहा (गोरखपुर)

गोरखपुर में खुद को बेकसूर साबित करने के लिए पत्नी को बुलाया गया मंदिर,हाथ में गंगाजल और देवर के दोस्त के साथ प्रेम-प्रसंग को नकारने की खाई कसम, मंदिर में आरोपी प्रेमी ने रेत दिया महिला का गला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

 

जनपद गोरखपुर से प्रेम-प्रसंग की खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि देवर के दोस्‍त ने सरेआम शादीशुदा महिला का गला चाकू से रेत दिया और फरार हो गया। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक,गगहा थाना क्षेत्र स्थित गजपुर बाजार की निवासिनी खुशबू राज के पति उमेश दुबई में प्लंबर का काम करता है। पति की गैर-मौजूदगी में महिला का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले उसके देवर के दोस्त सीताराम से चलने लगा। प्रेमी का अक्सर महिला के घर में आना-जाना लगा रहता था। घरवाले इसका विरोध भी करते थे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।

जब पति को इस बात की जानकारी हुई, तो उसने अपने भाई (देवर) को इसकी जानकारी दी। सच्चाई जानने के लिए देवर ने अपनी भाभी और उसके प्रेमी सीताराम को एक मंदिर पर बुलाया। वहां सबके सामने भाभी से गंगाजल उठाकर कसम खाने को कहा गया। भाभी ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई- ‘मेरा सीताराम से अब कोई रिश्ता नहीं है, जो कुछ था वो शादी से पहले था।’ यह सुनते ही सीताराम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने सबके सामने महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी सीताराम वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में लगातार पुलिस की छापेमारी चल रही है।

इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.