सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति टीम की बड़ी सफलता, गुमशुदा युवती को बरामद कर परिजनों को सौंपा

जोगिया उदयपुर/सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में मिशन शक्ति’अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में मिशन शक्ति’अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना जोगिया उदयपुर की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिवार से मिलवा दिया है। इस मानवीय कार्य के बाद परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम दोहनी टोला लोधपुरवा निवासी सूरज की पुत्री ज्योति बीते 30 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे बिना कुछ बताए घर से कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो परिजनों ने 31 मार्च को थाना जोगिया उदयपुर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अभय सिंह ने एक टीम गठित की।

आज थाना जोगिया उदयपुर की मिशन शक्ति टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ज्योति को बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती की पहचान सुनिश्चित करने के बाद उसे नियमानुसार उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अपनी लाडली को दोबारा सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने थाना जोगिया उदयपुर की पुलिस और मिशन शक्ति टीम की इस त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.