औरैया
औरैया जनपद के थाना दिबियापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मधवापुर में बीती रात अज्ञात हिंसक जीव द्वारा भेड़ और बकरियों पर किए गए हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के थाना दिबियापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मधवापुर में बीती रात अज्ञात हिंसक जीव द्वारा भेड़ और बकरियों पर किए गए हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने भारी पुलिस बल और वन विभाग की टीम के साथ घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
पीड़ित पशुपालकों से मिले अधिकारी
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसपी ने प्रभावित पशुपालकों से सीधी वार्ता की और घटना के क्रम को समझा। डीएम ने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि उन्हें नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि पशुपालकों की सुरक्षा और आर्थिक क्षति के आकलन के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।
वन विभाग अलर्ट: डीएफओ ने दी जानकारी
इस घटना के संबंध में डीएफओ (DFO) औरैया ने अपनी बाइट में स्पष्ट किया कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही है। पदचिह्नों और हमले के तरीके के आधार पर हिंसक जीव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले अंधेरे में न निकलने और अपने पशुओं को सुरक्षित बाड़े में रखने की अपील की है।
सुरक्षा हेतु कड़े निर्देश
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना दिबियापुर पुलिस को प्रभावित गांव और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि जनमानस में सुरक्षा का भाव बना रहे। मौके पर वन विभाग के अधिकारी, राजस्व टीम और पुलिस बल मुस्तैद रहा।
मां से नाराज युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस की तत्परता से बची जानhttps://t.co/qchBTcEA8g
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 22, 2026






















