औरैया: अयाना पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को दबोचा, लंबे समय से थी तलाश

औरैया

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अयाना थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अयाना थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान धर्म सिंह (33 वर्ष) और उनके पिता छुन्नू सिंह (62 वर्ष), निवासी ग्राम बरवटपुर, थाना अयाना के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त मुकदमा अपराध संख्या 15/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं (191(2)/109(1)/110/117(2)/115(2)/352/351(2)) में वांछित चल रहे थे।

उपनिरीक्षक (SI) अरविन्द सिंह की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.