गोरखपुर में दुस्साहस: मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में तनाव

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के महानगर के चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा इलाके में सोमवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के महानगर के चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा इलाके में सोमवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

पीछा कर सीने और सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजकुमार चौहान जब टहल रहे थे, तभी चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। खुद को बचाने के लिए राजकुमार करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और उनके सीने, सिर तथा हाथों पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए।

तसल्ली होने तक वहीं जमे रहे हत्यारे

हैरान करने वाली बात यह रही कि हमला करने के बाद बदमाश भागे नहीं, बल्कि कुछ देर तक वहीं बैठकर राजकुमार के दम तोड़ने का इंतज़ार करते रहे। जब उन्हें तसल्ली हो गई कि उनकी मौत हो चुकी है, तभी वे वहां से फरार हुए। परिजन उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चुनावी रंजिश की आशंका

राजकुमार चौहान अपने चार बहनों के इकलौते भाई थे और उनके तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि वह वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे और क्षेत्र में काफी सक्रिय थे। स्थानीय लोग इस जघन्य हत्याकांड को राजनैतिक या पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल घटनास्थल तक पहुँचे थे। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.