महराजगंज: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB और पुलिस का बड़ा एक्शन, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और कैप्सूल के साथ तस्कर गिरफ्तार

ठूठीबारी/महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी और ठूठीबारी पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी और ठूठीबारी पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीमा क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने एक युवक को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, कैप्सूल और एक मोटरसाइकिल के साथ दबोचा है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की शुक्रवार की रात करीब 8:55 बजे एसएसबी की सी समवाय की संयुक्त टीम सीमा स्तंभ संख्या 506 के पास ओपी पोस्ट बांध-01 पर तैनात थी। खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोका। जब उसकी और मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई, तो सुरक्षाकर्मी दंग रह गए।गिरफ्तार युवक के पास से प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ है

प्रोक्सोवोन स्पास कैप्सूल: 1272 नग

बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन: 46 नग

प्रोमेथाजीन इंजेक्शन: 46 नग

डायजेपाम इंजेक्शन: 46 नग

मोटरसाइकिल: 01 नग (बजाज प्लेटिना)

पकड़े गए युवक की पहचान मनीष कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जनपद महराजगंज के थाना सिंदुरिया अंतर्गत ग्राम सोनवल का निवासी बताया जा रहा है।

एसएसबी और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि मनीष इन दवाओं को कहाँ से लाया था और सीमा पार किसे सप्लाई करने वाला था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.