मऊ: नशे में धुत्त सिपाही ने सड़क पर किया हंगामा, कोतवाल और जनता से अभद्रता के बाद निलंबित

मऊ

मऊ जनपद के खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां होली के जश्न के बीच शराब के नशे में चूर एक सिपाही ने जमकर उत्पाद मचाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां होली के जश्न के बीच शराब के नशे में चूर एक सिपाही ने जमकर उत्पाद मचाया। मुंशीपुरा ओवरब्रिज मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना के बाद, आरोपी सिपाही अविनाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सिपाही अविनाश क्षेत्राधिकारी लाइन पेशी कार्यालय में तैनात है। 4 मार्च (बुधवार) को वह नशे की हालत में वाहन चला रहा था और बीच सड़क पर हंगामा कर रहा था। इस दौरान उसने वहां से गुजर रहे आम लोगों के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि मौके पर पहुंचे कोतवाल के साथ भी अभद्र व्यवहार और दुर्व्यवहार किया। सिपाही की इस हरकत से सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया सिपाही द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने और पद की गरिमा के विरुद्ध आचरण करने की पुष्टि हुई है। सिपाही के खिलाफ निलंबन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है और साथ ही कड़ी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24