बुलंदशहर: रसूलपुर रिठौरी में दबंगई, युवक को घेरकर सात लोगों ने बेरहमी से पीटा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी में आपसी विवाद के चलते दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी में आपसी विवाद के चलते दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक को गांव के ही सात दबंगों ने घेरकर न केवल गाली-गलौज की, बल्कि लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित उदयवीर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार शाम वह गांव में ही मौजूद थे, तभी गांव के निवासी पिंटू, शिवम, डिंपी, चिराग, भोला, झरनेश पाठक और राजू पाठक ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने बिना किसी ठोस कारण के अभद्रता शुरू कर दी और देखते ही देखते उन पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर जब ग्रामीण इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

थाना प्रभारी बलराम सिंह सहगर ने बताया कि उदयवीर की तहरीर के आधार पर पिंटू सहित सातों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24