सिद्धार्थनगर:होली पर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग CMO डॉ. आर.के. चौरसिया ने किया कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को बेहतर और जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. चौरसिया आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को बेहतर और जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. चौरसिया आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। मंगलवार को उन्होंने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का तूफानी दौरा कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

CMO ने सुबह से ही औचक निरीक्षण का सिलसिला शुरू किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खुनियाँव,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इटवा,जनपदीय ड्रग वेयर हाउस (बेवां), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां, डुमरियागंज।

निरीक्षण के दौरान डॉ. चौरसिया ने अस्पतालों में आकस्मिक चिकित्सा सेवा प्रसव सेवा और दवाओं की उपलब्धता की गहनता से जांच की उन्होंने ड्रग वेयर हाउस और अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं के स्टॉक को चेक किया। विशेष रूप से एंटी रैबीज वैक्सीन और एंटी स्नेक वेनम की प्रचुर मात्रा सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।अस्पताल परिसर और वार्डों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त हिदायत दी गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल स्टाफ 24 घंटे मुस्तैद रहे। उन्होंने कहा कि दवाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए और मरीजों को समय पर इलाज मिलना चाहिए।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.