बलरामपुर: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों के जरिए घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोयलाबास भारत-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बॉर्डर पर निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान 9वीं वाहिनी एसएसबी कोयलाबास के सहायक उपनिरीक्षक रंजीत नाथ ने एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर पूछताछ की जब दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई, तो पता चला कि अभियुक्त ने नेपाल राष्ट्र में प्रवेश करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया था।

विधिक कार्रवाई: इस मामले में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 14/2026 के तहत धारा 318(4)/319(2) बीएनएस और ‘रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट’ की धारा 31 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद उसे रिमांड हेतु  न्यायालय, बलरामपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि फर्जी दस्तावेजों के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो काम नहीं कर रहा है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.