महराजगंज: होली पर भारत-नेपाल सीमा पर ‘हाई अलर्ट’, क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने एसएसबी के साथ की पेट्रोलिंग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी फरेंदा श्री अनुरुद्ध कुमार ने पुलिस बल और एसएसबी (SSB) के जवानों के साथ जोगियाबारी और थाना कोल्हुई क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में सघन पेट्रोलिंग की।

संयुक्त टीम ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के संवेदनशील रास्तों पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीमा पार से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को सख्त निर्देश दिए कि सीमा के रास्ते प्रतिबंधित वस्तुओं के आवागमन और तस्करी पर पैनी नजर रखी जाए।

अनुरुद्ध कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहार के मद्देनजर संदिग्ध गतिविधियों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व संपन्न हो सके। सुरक्षा एजेंसियों की इस सक्रियता से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा का पुख्ता माहौल बना हुआ है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.