बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के गुलावठी रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस के ठहराव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस के ठहराव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस उपलब्धि के लिए कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र सिंह नागर के आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किए और पटका पहनाकर उनका भव्य स्वागत व आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि संगम एक्सप्रेस के स्टॉपेज से दिल्ली, मेरठ और प्रयागराज की राह अब आसान हो जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद से दोपहर में चलने वाली खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन को भी पुनः सुचारू रूप से चलवाने की मांग रखी, ताकि दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को होने वाली असुविधा से निजात मिल सके। सांसद ने इस मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
स्वागत समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, अनुराग तोमर, हैप्पी वर्मा, महेश वर्मा, अमरीश गोयल, अजय गर्ग, मयंक अग्रवाल, कुलदीप नैयर, गगन प्रजापति और हिमांशु गोविल सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर: चंद्र ग्रहण के चलते समय से पूर्व हुआ होलिका दहन, भक्ति और उत्साह का संगमhttps://t.co/eBhbQYn1pP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 3, 2026




















