सिद्धार्थनगर: शंकराचार्य पर FIR और दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, PM को भेजा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज यौन शोषण के मुकदमे और कुंभ के दौरान उनके साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर सिद्धार्थनगर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज यौन शोषण के मुकदमे और कुंभ के दौरान उनके साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर सिद्धार्थनगर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार, 25 फरवरी को जिलाध्यक्ष सुहेल अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

धार्मिक स्वतंत्रता के हनन का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने “धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करो” के नारों के साथ सरकार पर संतों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष सुहेल अहमद ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य और उनके अनुयायियों को स्नान से रोकना और बटुकों के साथ अभद्र व्यवहार करना सनातन परंपरा का अपमान है।

साजिश के तहत कार्रवाई की आशंका

ज्ञापन में कांग्रेस ने शंकराचार्य और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी पर दर्ज एफआईआर को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि सरकार संवैधानिक अनुच्छेद 25 और 26 का उल्लंघन कर धार्मिक संस्थाओं के संचालन में बाधा उत्पन्न कर रही है।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि संतों के खिलाफ इस तरह का अपमानजनक व्यवहार और अनावश्यक कानूनी कार्रवाई बंद नहीं हुई, तो पार्टी व्यापक जन आंदोलन करने को विवश होगी।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.