महराजगंज : भारी सुरक्षा के बीच एकमा डिपो से लखनऊ रवाना हुए दो ऐतिहासिक ट्राम-वे इंजन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर के ऐतिहासिक एकमा डिपो में संरक्षित ट्राम-वे परियोजना के दो इंजनों को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ भेज दिया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर के ऐतिहासिक एकमा डिपो में संरक्षित ट्राम-वे परियोजना के दो इंजनों को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ भेज दिया गया। इससे पूर्व 17 फरवरी को स्थानीय विरोध के कारण रेलवे की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा था, जिसके बाद इस बार आरपीएफ, स्थानीय पुलिस और वनकर्मियों की भारी मौजूदगी में यह अभियान पूरा किया गया।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरविंद सिंह के नेतृत्व में क्रेन की मदद से इंजनों को विशेष वाहनों पर लोड कर पूर्वोत्तर रेलवे मंडल मुख्यालय, लखनऊ के लिए रवाना किया गया। 1924 में जंगल से लकड़ी ढोने के लिए शुरू हुई यह ट्राम-वे सेवा 1982 में बंद हो गई थी। डिपो में शेष बचे तीसरे इंजन को जल्द ही गोरखपुर चिड़ियाघर (शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान) में स्थापित किया जाएगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक के प्रस्ताव पर इन इंजनों को धरोहर के रूप में संरक्षित करने हेतु यह स्थानांतरण किया गया है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.