अनूपशहर पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर सेल ने किसान के खाते में वापस कराए 60,000 रुपये

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना अनूपशहर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ सक्रियता दिखाते हुए एक पीड़ित की गाढ़ी कमाई के 60 हजार रुपये वापस कराकर ईमानदारी और कार्यकुशलता की मिसाल पेश की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के थाना अनूपशहर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ सक्रियता दिखाते हुए एक पीड़ित की गाढ़ी कमाई के 60 हजार रुपये वापस कराकर ईमानदारी और कार्यकुशलता की मिसाल पेश की है। पुलिस की इस तत्परता से पीड़ित परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।

क्या था पूरा मामला?

बीते 15 फरवरी 2026 को ग्राम कोटला निवासी अमित पुत्र बलबीर सिंह ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। अमित के बैंक खाते से 60,000/- रुपये की बड़ी धनराशि गलती से किसी अन्य अपरिचित खाते में ट्रांसफर हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अनूपशहर की साइबर हेल्प डेस्क ने तुरंत जांच शुरू की।

पुलिस की अथक मेहनत लाई रंग

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप-निरीक्षक हर्ष मिश्रा और सौरभ कुमार की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बैंक से संपर्क साधा और ट्रांजेक्शन को ट्रैक किया। पुलिस के अथक परिश्रम के फलस्वरूप आज 19 फरवरी को पूरी धनराशि अमित के खाते में सुरक्षित वापस आ गई। पैसा वापस पाकर पीड़ित अमित ने अनूपशहर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

पुलिस की जरूरी सलाह

पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें:

अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी (OTP) या सीवीवी (CVV) नंबर किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।

धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.