बलरामपुर: कोर्ट के आदेश पर 7 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पिटाई और लूट का आरोप

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के उतरौला के अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धांत सोलंकी के आदेश पर रेहरा बाजार थाना पुलिस ने तीन माह पुराने मारपीट और लूट के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के उतरौला के अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धांत सोलंकी के आदेश पर रेहरा बाजार थाना पुलिस ने तीन माह पुराने मारपीट और लूट के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। न्यायालय ने यह आदेश 12 फरवरी को पीड़ित अबरार अली खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया।

क्या है पूरा मामला?

रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम भाऊकपुरवा निवासी अबरार अली खान के अनुसार, घटना 25 नवंबर 2025 की रात की है। जब वे घर के बाहर अलाव ताप रहे थे, तभी गांव के जमाल अहमद, समीर, मुहीब रजा और अमीर सहित तीन अज्ञात नकाबपोशों ने जमीन कब्जे की नियत से उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर पीड़ित को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी दी और उनसे 2500 रुपये लूट लिए।

पुलिस की शिथिलता पर कोर्ट का रुख

पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद थाने और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और जल्द ही न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया जाएगा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.