मेरठ: किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, विरोध करने पर भाई का सिर फोड़ा

मेरठ

मेरठ जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र के रंजीतपुरी में सरेराह किशोरी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र के रंजीतपुरी में सरेराह किशोरी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गैर समुदाय के दो युवकों ने किशोरी के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

जब किशोरी के भाई ने आरोपियों का विरोध किया, तो दबंगों ने उस पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंची भीड़ ने साहस दिखाते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा और उनकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.