सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पेड़ारी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा चोरी होने के बाद व्याप्त तनाव अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पेड़ारी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा चोरी होने के बाद व्याप्त तनाव अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। बुधवार को गांव में विधि-विधान के साथ 18 किलो वजनी पीतल की नई प्रतिमा स्थापित की गई। इस पहल से ग्रामीणों में संतोष है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो गई है।
1 जनवरी को चोरी हुई थी प्रतिमा
जानकारी के अनुसार बताते चले की 1 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने गांव में सात वर्ष पूर्व स्थापित 8.30 किलो वजनी बाबा साहब की प्रतिमा चोरी कर ली थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने इटवा-बिस्कोहर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन प्रतिमा का सुराग न मिलने से ग्रामीणों में निरंतर असंतोष बना हुआ था।
गांव में बढ़ते सामाजिक तनाव को देखते हुए नगर पंचायत इटवा के अध्यक्ष विकास जायसवाल ने प्रभावी पहल की। उन्होंने थाना प्रभारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर ग्रामीणों से संवाद किया। इसके बाद पुरानी प्रतिमा से करीब दोगुनी वजनी (18 किलो) नई पीतल की प्रतिमा मंगवाई गई, जिसे बुधवार को भव्य आयोजन के बीच स्थापित किया गया।
शांति और सौहार्द की जीत
नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब संविधान और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं, उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडे ने बताया कि प्रतिमा चोरी के मामले की जांच अभी भी जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और ग्रामीणों ने इस समाधान का स्वागत किया है।
दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आज लोकसभा में भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर सरकार का पक्ष रखा। 12 बजे सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समझौता राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखकर किया गया है। pic.twitter.com/IBai06nqcD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 4, 2026



















