श्रावस्ती: ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला लेकिन खतरा बरकरार

श्रावस्ती

श्रावस्ती जनपद के इकौना-भिनगा मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। अंधरपुरवा के पास एक अनियंत्रित ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे पलट गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


श्रावस्ती जनपद के इकौना-भिनगा मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। अंधरपुरवा के पास एक अनियंत्रित ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि घटना के समय ट्रक की चपेट में कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं आया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक में क्षमता से अधिक माल लदा हुआ था, जिसके चलते चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का संचालन लगातार बढ़ रहा है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने और गति सीमा तय करने की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक को मार्ग से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.